इंदौर : प्रिंसिपल की दबंगई, पंखे की शिकायत CM हेल्पलाइन पर की तो छात्र को फेल करने की धमकी

feature-top

मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र रामिश का एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वीडियो में वे कक्षा 11 के एक छात्र को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर खराब सीलिंग फैन की शिकायत करने पर प्रैक्टिकल में जीरो अंक देने और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। मामला मल्हार आश्रम स्थित सरकारी सांदीपनि मल्टीपर्पज हायर सेकेंडरी स्कूल का है। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के आदेश देते हुए निलंबन का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। हॉस्टल के निरीक्षण में गंदगी, अग्निशामक यंत्रों की कमी और भोजन व पेयजल की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। वहीं, प्रिंसिपल ने सफाई दी कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है और पंखे की मरम्मत पहले ही कराई जा चुकी थी।


feature-top