पितृत्व विवाद: असम के डिप्टी स्पीकर बोले- DNA टेस्ट के लिए तैयार

feature-top

असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक डॉ. हैबे टेरॉन पांच साल के बच्चे के पिता होने के दावे की पुष्टि के लिए DNA टेस्ट कराने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि टेस्ट में पितृत्व साबित होने पर वह बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। कार्बी जनजातीय पारंपरिक संस्था के समक्ष हुई सुनवाई में उन्होंने यह सहमति दी। महिला कबन किलिंगपी ने आरोप लगाया है कि टेरॉन ने शादी का वादा कर उनसे संबंध बनाए और बाद में उन्हें तथा बच्चे को छोड़ दिया। टेरॉन ने महिला के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है, लेकिन पितृत्व की वैज्ञानिक जांच पर जोर दिया है। DNA टेस्ट की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस मामले में कांग्रेस और रायजोर दल ने उनके इस्तीफे की मांग की है।


feature-top