- Home
- टॉप न्यूज़
- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बनाया मरीज और चिकित्सक के रिश्ते पर म्यूजिकल वीडियो, राज्यपाल ने किया विमोचन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बनाया मरीज और चिकित्सक के रिश्ते पर म्यूजिकल वीडियो, राज्यपाल ने किया विमोचन
रायपुर:राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सालय रायपुर के डॉक्टरों द्वारा बनाये गये म्यूजिकल वीडियो का विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर सिकल सेल संस्थान के महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग डॉ. अरविंद नेरल उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे लोग ईश्वर स्वरूप मानते हैं। कोरोनाकाल में डॉक्टरों ने जिस समर्पण भाव से कार्य किया और उन्होंने कई कोरोना मरीजों की जान बचाई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो म्यूजिकल वीडियो बनाई है, उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस वीडियो के माध्यम से समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। चिकित्सकों द्वारा अपने व्यस्तम जीवन के बीच समय निकालकर बनाया गया यह वीडियो उनके रचनात्मकता को दर्शाता है।
डॉ. नेरल ने बताया कि यह वीडियो मरीज और डॉक्टर के सम्बन्धों पर आधारित है। इस वीडियो में चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया गया है। इसका निर्माण डॉक्टरों की टीम द्वारा ही किया गया है। साथ ही गीत और संगीत डॉक्टरों द्वारा बनाया गया है और उनके द्वारा गाया गया है। यह वीडियो ‘हम तुम्हारे साथ हैं’ थीम पर आधारित है। इस अवसर पर डॉ. आर. एल. खरे, डॉ. वर्षा मुंगतवर, डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. आकाश लालवानी, डॉ. पीयुष भार्गव, डॉ. वंदना देवांगन, डॉ. प्रभा ठाकुर भी उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
