मंत्रालय महानदी भवन परिसर में शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान दाल भात केन्द्र का शुभारंभ किया गया...

feature-top

रायपुर : आज यहां मंत्रालय महानदी भवन परिसर में शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान दाल भात केन्द्र का शुभारंभ किया गया। दाल भात केन्द्र में श्रमिकों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए महिला स्वसहायता समूह ’मोर फुलवारी’ को 40 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था श्रमिक कल्याण मण्डल द्वारा की जाएगी।


feature-top