feature-top
प्रयागराज : प्रतापगढ़ में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ़्तार अनियंत्रित बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में पांच किशोर भी हैं।प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने चालक के झपकी आ जाने से हादसा होने की आशंका जताई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
feature-top