भारतीय वायु सेना का विशेष बचाव अभियान, 50 भारतीय वैज्ञानिकों की स्वदेश वापसी, अधिकतर हैं कोरोना संक्रमित

feature-top

 

भारतीय वायु सेना ने एक विशेष बचाव अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 50 भारतीय वैज्ञानिकों के एक ग्रुप को मध्य एशियाई देश से एक विशेष C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान में वापस लाया गया है। खास बात ये है कि इन वैज्ञानिकों के ग्रुप में कुछ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दरअसल ये सभी वैज्ञानिक एक समझौते के तहत सेंट्रल एशिया में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

 जैसे ही वैज्ञानिकों के समूह के बीच कोरोना वायरस के फैलने की जानकारी मिली। उस देश में भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया। तुरंत संबंधित सरकारी अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना से पूछा कि क्या यह वैज्ञानिकों के उस समूह को वापस ला सकती है जिसमें कोरोना के मरीज शामिल थे।

बता दें कि पूर्व में भारतीय वायु सेना ने चीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में वुहान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया था लेकिन इस दौरान कोविड -19 के से पीड़ित पॉजिटिव लोगों को भारत नहीं लाया गया था।


feature-top