दंतेवाड़ा/बचेली : भांसी और गामावाडा के बीच नक्सलियों ने लगाया बैनर पोस्टर, किरंदुल से रायपुर जा रही यात्री बस पहुंची थाने..

feature-top
दंतेवाड़ा/बचेली | दंतेवाड़ा मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाया है| यह बैनर पोस्टर माओवादियों द्वारा भांसी और गामावाडा के बीच लगाया गया है| बैनर पोस्टर लगे होने से सड़क बाधित हो गई थी और किरंदुल से रायपुर जाने वाली यात्री बस को चालक ने बासी थाने में खड़ा कर दिया| लेकिन अब पुलिस व जवानों की मदद से सड़क बहाल कर ली गई है| इस पुरे मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक नक्सली पी एल जी एल सप्ताह मना रहें है, इसलिये लगातार उत्पात मचा रहे है| बस के यात्री थोड़े डर गए थे लेकिन अब सड़क बहाल कर ली गई है| वही, बस को रवाना कर दिया गया है| अब कोई खतरा नही है|
feature-top