किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्वीट, चलती रहेंगीं मंडियां, नहीं होंगी बंद

feature-top
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हरियाणा समेत दर्जनभर राज्यों के किसानों का आंदोलन लगातार 5वें दिन भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि देशभर में मंडियां समाप्त नहीं होंगी, बल्कि चलती रहेंगीं। उन्होंने ट्ववीट किया है- 'नए कृषि कानून APMC मंडियों को समाप्त नहीं करते हैं। मंडियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। नए कानून ने किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आज़ादी दी है। जो भी किसानों को सबसे अच्छा दाम देगा वो फसल खरीद पायेगा चाहे वो मंडी में हो या मंडी के बाहर।
feature-top