बीजापुर (ब्रेकिंग) : सहायक उप निरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात..

feature-top
बीजापुर । सहायक उप निरीक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सन्नू माड़वी है जो कि कुटरू थाने में पदस्थ था और छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। जब परिवार के सभी लोग धान कटाई के लिए खेत मे गए हुए थे, तब सन्नू ने घर पर फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।
feature-top