मुंबई से ‘फिल्म सिटी’ को हटाना आसान नहीं : संजय राउत

feature-top

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मुंबई की ‘फिल्म सिटी’ को कहीं और स्थापित करना आसान नहीं, हालांकि ऐसा करने की कोशिश की गई है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकारों और उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कार्यक्रम है ताकि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर चर्चा की जा सके। इससे पहले, योगी ने एक फिल्म सिटी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना भी जारी की थी और फिल्म जगत के लोगों को उत्तर प्रदेश का रुख करने का प्रस्ताव दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बौद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-21 में एक फिल्म सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर राउत ने पूछा, ‘‘ नोएडा फिल्म सिटी की मौजूदा स्थिति क्या? क्या आप मुंबई की फिल्म सिटी लखनऊ और पटना में स्थापति कर सकते हैं?’’मुंबई का एक शानदार फिल्म इतिहास हैशिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पहले भी ऐसी कोशिशें की गई हैं। मुंबई फिल्म सिटी जैसा कुछ भी कहीं भी स्थापित करना आसान नहीं है। मुंबई का एक शानदार फिल्म इतिहास है।’’


feature-top