गीदम : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पहुंचे जावंगा एजुकेशन हब, 18 ब्लॉको के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी हुए सम्मिलि, विभिन्न विषयों पर करेंगे विचार प्रस्तुत..

feature-top
दंतेवाड़ा । पंचायत, ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव गीदम के जावंगा एजुकेशन हब पहुंचे। पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम पे परिचर्चा शुरू की। चार जिले के 18 ब्लॉको के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित होने पहुंचे। विभिन्न विषयों पर अपना विचार प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य बिंदु पेसा कानून समुदाय की प्रथागत, धार्मिक एवं परंपरागत रीतियों के संरक्षण पर असाधारण जोर देना है। इसमें विवादों को प्रथागत ढंग से सुलझाना एवं सामुदायिक संसाधनों का प्रबंध करना भी सम्मिलित है। कानून की धारा 4 अ एवं 4 द निर्देश देती है कि किसी राज्य की पंचायत से संबंधित कोई विधि उनके प्रथागत कानून, सामाजिक एवं धार्मिक रीतियों तथा सामुदायिक संसाधनों के परंपरागत प्रबंध व्यवहारों के अनुरूप होगी और प्रत्येक ग्राम सभा लोगों की परंपराओं एवं प्रथाओं के संरक्षण एवं संवद्र्घन, उनकी सांस्कृतिक पहचान, सामुदायिक संसाधनों एवं विवादों को प्रथागत ढंग से निपटाने में सक्षम होंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री बाबा टी एस सिंह देव के साथ-साथ जिन्होंने भी इस कानून को जोर शोर से लागू करने के लिए सरकार से मांग की है| सभी आदिवासी नेताओं के साथ में स्थानीय दक्षिण बस्तर के सभी विधायक दल के नेता उपस्थित थे| मुख्य रूप से प्रमुख वक्ता के रूप में आदिवासी नेता अरविंद नेताम मनोज मंडावी आदिवासी के हितों की रक्षा करने वाले कद्दावर नेता मनीष कुंजाम ने सभी ब्लॉक प्रमुखों से आए| आदिवासी बंधुओं को संबोधन किया और टी एस सिंह देव स्वास्थ्य मंत्री से यह अपील की कि आने वाले समय में जो पैसा कानून लागू करने सरकार जो जा रही है| उस पर इन प्रमुख बिंदुओं को विशेष रुप से ध्यान दिया जाए|
feature-top