बीजापुर : नक्सलियों ने जेसीबी वाहन में लगाई आग, इलाके में दहशत का माहौल

feature-top
बीजापुर | कुटरू थानाक्षेत्र के केतुलनार में नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी की| नक्सली ऐसी करतूतों को अक्सर अंजाम देते है| नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए ऐसा करते रहते है| बता दे कि केतुलनार के नज़दीक नक्सलियों ने जिओ के काम में लगे जेसीबी वाहन को आग के हवाले कर दिया| आगजनी से आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है| एसपी कमलोचन कश्यप ने मामले की पुष्टि की है|
feature-top