अंटार्कटिका में आज पहली बार किसी इंसान के पड़े थे कदम

feature-top

14 दिसंबर 1911 को दुनिया में नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन ऐसे पहले शख्स थे, जो अंटार्कटिका पहुंचे थे। अंटार्कटिका को पृथ्वी के साउथ पोल से भी जाना जाता है। रोआल्ड एमंडसन अपनी टीम के साथ आज के ही दिन अंटार्कटिका पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा वहां पहुंचकर उनके देश नॉर्वे का झंडा फहराया था। बता दें ये टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने पूरे होने से कुछ दिन पहले वहां पहुंची। जब वे चले थे तो उनकी टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते शामिल थे। हालांकि, सिर्फ 16 कुत्ते ही अंटार्कटिका पहुंच सके थे। बताया जाता है कि बाकी के कुत्तों को खा लिया गया था।


feature-top