एमपी नगरी निकाय चुनाव : कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, प्रत्याशी चयन के लिए बनाई गई समितियां

feature-top

भोपाल : नगरी निकाय चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सोमवार को पार्टी ने नगर निगमों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भोपाल में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, इंदौर में डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, जबलपुर में हिना कांवरे और ग्वालियर में बृजेंद्र सिंह राठौर को प्रभारी बनाया गया है। सभी निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां गठित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समितियां पैनल बनाने की जगह एक नाम का चयन करके प्रदेश कांग्रेस को भेजें।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए जिला स्तर पर समिति बनाई है। इसका अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बनाया गया है। समितियां स्थानीय स्तर पर सभी पहलुओं को देखते हुए सर्वसम्मति से एक नाम तय करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजेंगी। समिति में जिले के सभी विधायक युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी सह प्रभारी सदस्य रहेंगे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को भी समिति में रखा गया है।


feature-top