सुकमा (ब्रेकिंग) : ठेकेदार की हत्या, 3 वाहनों में आगजनी, साथी की मौत से नक्सलियों में बौखलाहट

feature-top
सुकमा | मथिली थाना क्षेत्र में माओवादियों ने ठेकेदार की हत्या कर दी है| वही, 3 वाहनों में आगजनी भी की गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है| मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के मलकानगिरी में नक्सलियों ने कोहराम मचा रखा है| 3 वाहनों को आग के हवाले करने के आलावा, ठेकेदार की हत्या भी कर दी| यह पूरी घटना मथिली के गोलियागुड़ा गांव की है| आगजनी की गई गाड़ियों में एसयूवी, पोकलेन मशीन शामिल है| घटना के बाद पुलिस बल को रवाना किया गया है| विदित हो कि बुधवार को सुकमा जिले में हुई मुठभेड में डीआरजी के जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया था, जिसके बाद नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है और वे ऐसी निंदनीय घटना को अंजाम दे रहें है|
feature-top