बीजापुर : माओवादियों ने JCB वाहन में की आगजनी, इलाके में दहशत

feature-top
बीजापुर | नक्सलियों ने एक बार फिर JCB वाहन में आगजनी की है| मामला पामेड़ थानाक्षेत्र का है, जहाँ लोगों में दहशत का माहौल है| जानकारी के अनुसार, पत्थर तोड़ने ले जाये गये JCB वाहन में नक्सलियों ने आग लगा दी| वही, इस घटना में JCB ऑपरेटर और हेल्पर सुरक्षित है| लेकिन अब तक मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नही की गई है| बताया जा रहा है कि थाने से करीब 4 किलोमीटर दूर ही नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है| मामले में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नही है|
feature-top