जगदलपुर : साइकिल पर विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा

feature-top
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ जगदलपुर शहर में तेजी से चल रहा विकास कार्य विकास कार्यों का जायजा लेने बस्तर कलेक्टर और एसपी साइकिल से ही निकल जाते हैं। आज भी गीदम रोड स्थित सड़क निर्माण पुल पुलिया निर्माण का जायजा लेने जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा अन्य अधिकारियों के साथ गीदम रोड स्थित विकास कार्यों का जायजा लेने साइकिल से ही पहुंच गए। शहर के लोगों ने जब कलेक्टर एसपी को साइकिल पर देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि अब तक किसी अधिकारियों को शहर के लोगों ने साइकिल पर नहीं देखा है। समय-समय पर दोनों अधिकारी साइकिल पर ही निकल कर विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच जाते हैं। दोनों अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे वही विकास कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता से पूर्ण करने को कहा गया वही लोग भी अपने अधिकारियों को साथ पाकर खुश नजर आते हैं।
feature-top