- Home
- टॉप न्यूज़
- जिला मरार पटेल समाज जिलाध्यक्ष पद पर सोमनाथ पटेल निर्वाचित
जिला मरार पटेल समाज जिलाध्यक्ष पद पर सोमनाथ पटेल निर्वाचित
23 Dec 2020
, by: Ashna Ali
रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी पत्र के तारतम्य में दिन रविवार को मरार पटेल समाज गरियाबंद जिलाध्यक्ष पद का चुनाव गरियाबंद समाजिक कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल शिक्षक, संरक्षक राजिम राज से फिरंगी पटेल शिक्षक, देवसिंग पटेल कररोपण अधिकारी, संतोष पटेल भठिगढ़ राज सचिव व वेदराम पटेल जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ शिक्षक को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन से पहले गरियाबंद जिला के राजिम राज, कांदा डोंगर राज, और भाठीगढ़ राज के समस्त पदाधिकारियो ने समाज में एकता व संगठन की भावना को प्रदर्शित करते हुये सोमनाथ पटेल के उत्कृष्ठ कार्य को देखकर पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से प्रस्तावित कर जिला अध्यक्ष बनाया। सोमनाथ पटेल के जिला अध्यक्ष बनने पर फूल, माला व आतिश बाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों के जनभावना के साथ मिलकर काम करेंगे तथा गरियाबंद जिला में मरार पटेल समाज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर समाज को आगे लाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा तथा जिला कार्यकारिणी टीम का गठन भी पदाधिकारियों की सहमति से जल्द कर दिया जायेगा। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि समाज के निम्न वर्गो, ग्रामीण अंचल के सामाजिक सदस्यों को समाज विकास की मुख्यधारा में कैसे लाये इसके लिए हम युवाओं की टीम बनाकर प्रशिक्षण देने की तैयारी में जुटे हुए है। आज समाज समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, शासन की योजनाओं को सामाजिक बंधुओं तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेंगी।
पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आज जिस प्रकार से शांतिप्रिय तरीके से समाज का चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ है वह जिले के लिए एक मिशाल पेश है जिला में सामाजिक एकजुटता को यह निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया द्वारा भलि-भांति प्रदर्शित होता है। उनको बधाई देने वालो में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, शेखर साहू, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, नारायण पटेल छुरा, राजिम राज अध्यक्ष बृजलाल पटेल, रोशन पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ महासंघ, महेश पटेल पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, विनोद पटेल सचिव राजिम राज, फिरंगी पटेल संरक्षक राजिम राज, राजिम राज कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, राजिम राज संरक्षक कैलास पटेल, तहसील अध्यक्ष बसंत पटेल, भाठी राज अध्यक्ष पवन पटेल, सचिव संतोष पटेल, हरिश्वर पटेल जिला सचिव, उत्तम पटेल जिला उप कोषाध्यक्ष, भागीरथी पटेल राज पंच, कांदा डोंगर राज अध्यक्ष मनोज पटेल, सचिव दिनेश पटेल, जिला अंकेक्षक प्रकाश पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदमा पटेल, जिला उपाध्यक्ष नारायण पटेल, तहसील कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पटेल, गरियाबंद तहसील अध्यक्ष बिष्णु पटेल, जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ वेदराम पटेल,राजिम राज उपाध्यक्ष गनपत पटेल, संरक्षक सुखराम पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हेमलाल पटेल जी, जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नोहर पटेल जी, लक्ष्मी नारायण पटेल जी राजिम तहसील सचिव, गरियाबंद तहसील पदाधिकारियो में प्रह्लाद पटेल, त्रिलोक पटेल, अवतार पटेल, जय पटेल, छुरा तहसील अध्यक्ष जीवन पटेल, जिला संरक्षक गोविंद पटेल, किशोर पटेल, कुमार पटेल रायपुर, यशवंत पटेल बिजली, हरिश पटेल पाटन, ईश्वर पटेल अभनपुर, सियाराम पटेल, वासुदेव पटेल भखारा, शंकर दयाल पटेल और भुखन पटेल सहित मैनपुर, देवभोग, गरियाबंद, राजिम से सभी सामाजिक लोगो ने बधाई शुभकामनाएं दी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
