छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : रमन सिंह ने उठाया मानव तस्करी का मामला

feature-top

पूर्व सीएम रमन सिंह ने मानव तस्करी का मामला उठाया। इसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी। रमन सिंह ने पूछा कि इसको लेकर स्टेट कमेटी ने क्या-क्या निर्णय लिया? क्या इसके लिए किसी अधिकारी की नियुक्ति की गई? सवाल के दौरान रमन सिंह ने गृहमंत्री पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

इस पर गृहमंत्री ने कहा कि इसके लिए DIG स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। रमन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में लड़कियों की तस्करी की जा रही। रमन ने कवर्धा की लड़की की तस्करी का मामला उठाया। जवाब में गृहमंत्री ने इसकी पूरी जानकारी देने की बात कही।


feature-top