इतिहास में 25 दिसंबर का दिन

feature-top

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2012 - दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2005 - मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1977 - हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1974 - रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1924 - पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।

1892 - स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

 

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1978 - मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

1959 - रामदास आठवले - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो महाराष्ट्र से हैं।

1952 - अजॉय चक्रवर्ती - भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु हैं।

1944 - मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक

1936 - एन. धरम सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1928 - कपिला वात्स्यायन - भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।

1927 - राम नारायण - भारतीय संगीतज्ञ हैं।

1925 - सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार

1924 - अटल बिहारी वाजपेयी - भारत के दसवें प्रधानमंत्री।

1923 - धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

1919 - नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार

1880 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1876 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष।

1872 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1861 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

1642 - आइज़ैक न्यूटन - महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।


feature-top