बीजापुर : 50 मीटर अंदर से आईईडी बरामद, बीडीएस टीम द्वारा मौके पर किया गया निष्क्रिय

feature-top
बीजापुर | जिले में नक्सलियों के मंसूबों में जवानों ने एक बार फिर पानी फेर दिया है| सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए IED बम को जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है| क्षेत्र में हो रहे विकासकार्यों से नक्सली बौखलाए हुए हैं| जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने तर्रेम से सिलगेर जाने वाले रास्ते में पटेलपारा के पास सड़क से 50 मीटर अंदर 5 किलो का आईईडी लगा रखा था| दरअसल इलाके में सड़क निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन नक्सली नहीं चाहते कि इलाके में रोड बने| यही वजह है कि माओवादी जवानों को नुकसान पहुंचाने इस प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं| सड़क निर्माण कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए बासागुड़ा थाने से जिला बल, DRG, तर्रेम से केरिपु और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम निकली हुई थी| इसी बीच पटेलपारा के पास से रोड से 50 मीटर अंदर जवानों ने बम बरामद किया| इसके बाद बीडीएस टीम को इसकी सूचना दी| जानकारी मिलने के बाद बीडीएस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और बम को डफ्यूज कर दिया|
feature-top