- Home
- ज़रा हटके
- जांजगीर-चांपा
- अकलतरा गायत्री युवा प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न
अकलतरा गायत्री युवा प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न
सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा प्रांगण में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया प्रत्येक पूर्णिमा को किसी भी परिजन के घर में गायत्री यज्ञ या दीप यज्ञ के माध्यम से संदेश प्रसारित करना वह आगामी दिनों हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत प्रत्येक गायत्री प्रज्ञा पीठ के अंतर्गत आने वाले 11 ग्रामों के 24नए घरों में गंगाजल देवस्थापना पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युगसाहित्य के वितरण की व्यवस्था बनाने हेतु चर्चा की गई साथ ही अकलतरा में गायत्री चेतना केंद्र के निर्माण के लिए त्रियुगी नारायण पटेल जी द्वारा अपने निजी जमीन को दान में देने की घोषणा की गई जिसका सभी उपस्थित परिजनों ने स्वागत किया उसको बनाने हेतु अनुदान देकर सहयोग करने की बात कही गई युवा जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में जाकर के युवाओं को सत्कार्य के लिए प्रेरित करना व युवा मंडल गठित कर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा नए वर्ष का शुभारंभ 1 जनवरी 2021 को गायत्री यज्ञ के साथ बिहारी लाल ताम्रकार जी के निवास से प्रारंभ की जाएगी साथ ही आगामी 10 जनवरी 2021 को स्वच्छता अभियान के तहत गायत्री प्रज्ञा पीठ कल्याणपुर में श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी परिजनों से भागीदारी की अपील की गई बैठक की अध्यक्षता बिहारीलाल ताम्रकार एवं ब्लॉक समन्वयक त्रियुगी पटेल सह समन्वयक दीपक कुमार साहू शेष नारायण साहू अतुल साहू गोवर्धन कश्यप सुभाष कुमार जयप्रकाश साहू रमाकांत पटेल आदि की उपस्थिति रही उक्त आशय की जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा प्रदान की गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
