- Home
- टॉप न्यूज़
- भारत सरकार से बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में डोंगरगढ़ को मिला पुरस्कार
भारत सरकार से बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में डोंगरगढ़ को मिला पुरस्कार
रायपुर : नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में डोंगरगढ़ को मिला पुरस्कार -
नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ को अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण करने पर देश में बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरस्कार मिलने पर नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों को आवास देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। हमारे द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर ही आज भारत सरकार द्वारा सम्मानति किया गया है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने भी प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार मिलने पर नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
