- Home
- टॉप न्यूज़
- गोंदवारा में लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि में चल रहा था अवैध प्लाटिंग, निगम ने लगाई रोक
गोंदवारा में लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि में चल रहा था अवैध प्लाटिंग, निगम ने लगाई रोक
रायपुर : गोंदवारा में लवकुश परिसर के समीप, अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे, गोंदवारा रेल्वे क्रासिंग के समीप विभिन्न 3 स्थानों में लगभग ढाई एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 के जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर, जोन नगर निवेष उपअभियंता अक्षय भारद्वाज, शरद देशमुख की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने कार्यवाही की।
इस संबंध में जोन 1 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायते सही मिलने पर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने आज जोन के तहत यतियतन लाल वार्ड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 3 स्थानों में गोंदवारा में लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया।
जोन 1 कमिश्नर चंद्राकर ने बताया कि जोन 1 के तहत गोंदवारा में विभिन्न 3 स्थानों पर की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 1 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर निगम द्वारा गठित अधिवक्तागणों के पैनल के माध्यम से नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
