feature-top
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर खाकी लगातार कार्रवाई करते आ रही है| सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसना जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिस पर सिटी कोतवाली एमन साहू की टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है| इनके कब्जे से 52 पत्ती और 42 हजार 600 रुपये भी बरामद किए हैं साथ ही 7 मोबाइल 5 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है| सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार की कार्रवाई की गई है|
feature-top