सुकमा: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो ने की खुदखुशी

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी और अब तक जवान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जैसा की सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया है, जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के ४० वर्षीय हरजीत सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
जब बल के अन्य सैनिकों को घटना के बारे में ज्ञात हुआ, तो हरजीत सिंह को वहां से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


feature-top