- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर
- बीजापुर : 8 लाख का ईनामी नक्सली डिप्टी कमाण्डर ढेर, केतुलनार के मध्य जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़
बीजापुर : 8 लाख का ईनामी नक्सली डिप्टी कमाण्डर ढेर, केतुलनार के मध्य जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़
16 Jan 2021
, by: Jerome Fernandez

बीजापुर | थाना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत, कुटरू और केतुलनार के मध्य जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है| इस मुठभेड़ में फरसेगढ़ एक्शन टीम कमांडर/फरसेगढ़ एसओएस डिप्टी कमाण्डर सायबो उर्फ़ सायबी उर्फ रानू को ढेर हो गया है|
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और माओवादियों के बीच ना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत, कुटरू और केतुलनार के मध्य जंगलों में मुठभेड़ हुई| इस मुठभेड़ में जवानों ने फरसेगढ़ एक्शन टीम कमांडर/फरसेगढ़ एसओएस डिप्टी कमाण्डर सायबो को मार गिराया गया है|
वही, छत्तीसगढ़ शासन की ईनाम नीति के तहत् मारे गये माओवादी पर 8 लाख का ईनाम घोषित है| मौके से पिस्टल, राण्उंड, तीर बम एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है| थाना कुटरू ने यह कार्यवाही की है, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है| मृतक माओवादी पर थाना कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे, भोपालपटनम मे कई अपराधों मे वांछित दर्ज है| एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी और स्थाई वारंट लंबित है| पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने मामले की पुष्टि की|

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS