एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन

feature-top

बॉलीवुड अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभनाया था। फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के किरदार का नाम बॉबी था। उनके निधन की जानकारी फुकरे फिल्म के निर्माता और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने दी है।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक ट्वीट भी लिखा है। फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हो गया है, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का किरदार किया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।'


feature-top