पिछले 24 घंटे में 15 हजार मामले सामने आए, 17 हजार ठीक हुए

feature-top

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 हजार 170 मरीज ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल सात लाख 79 हजार 377 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल एक करोड़ पांच लाख 57 हजार 985 मामले सामने आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस दो लाख आठ हजार 826 है, जो कुल मामलों का 1.98 फीसद है। एक करोड़ एक लाख 96 हजार 885 लोग संक्रमण से उबर गए हैं। 96.68 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक एक लाख 52 हजार 274 लोगों की मौत हो गई है। डेथ रेट 1.44 फीसद है। अब तक कुल 18 करोड़ 65 लाख 44 हजार 868 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।


feature-top