इतिहास में 17 जनवरी का दिन
17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु 'आधार' को अनिवार्य कर दिया।
2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।
2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008-
केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।
1888 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1908 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
1920 - तुर्की के क्रांतिकारी कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।
1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म।
1930 - अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक
1918 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1945 - जावेद अख़्तर, प्रसिद्ध कवि, गीतकार
1905 - डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
