प्रदेश का किसान त्रस्त सरकार भ्रष्टाचार में मस्त : विष्णुदेव साय

feature-top

रायपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का सोमवार को प्रथम धमतरी आगमन हुआ। श्री साय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा के बस्तर प्रवास के दौरान कुरूद तथा धमतरी में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। धमतरी के घड़ी चौक में जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत हेतु एकत्र हुये। घड़ी चौक से भाजपा कार्यालय तक उनके काफिले के आगे युवामोर्चा के कार्यकर्ता नारे लगाते हुये बाइक रैली के रूप में चलते रहे। कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की तथा प्रेस वार्ता भी ली। मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुये श्री साय ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान 2 सालों में त्रस्त हो चुका है। प्रदेश में सैकड़ों किसान आर्थिक बदहाली के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। खनन माफियाओं और शराब माफियाओं के द्वारा प्रदेश में गुंडाराज चलाया जा रहा है आम जनता ही नही जनप्रतिनिधियों पर भी आयेदिन हमले हो रहे हैं। कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में चूर होकर आमजनता पर अत्याचार कर रहे हैं। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुये हैं। स्थानांतरण के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल हो रहा है। सरकार अपने घोषणापत्र में किया कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों के साथ धान खरीदी में दुश्मनों जैसा व्यवहार हो रहा है। बोनस की राशि का भुगतान किश्तों में किया जा रहा है। गिरदावरी के नाम किसानों का शोषण किया जा रहा है। बारदाने तक की व्यवस्था राज्य सरकार ने नही की है 50-60 रु के बारदाने का सरकार केवल 15 रु किसानों को लौटा रही है। सारी यातनाएं किसान को दी जा रही है। शराबबंदी के वादा करने वाली सरकार अवैध शराब बिकवा रही है।

 प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि 13 तारीख को प्रदेश में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान भाई विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुये। धमतरी जिले की तीनों विधानसभा में भी हजारों कार्यकर्ताओं तथा किसान भाइयों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को जिला स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालयों में किया जायेगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव कर गिरफ्तारियां भी दी जायेगी। धमतरी जिले में भी इस प्रदर्शन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जिला तथा मंडलों के साथ साथ शक्ति केंद्र स्तर पर भी बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिये निधिसंग्रह तथा देश भर राममय वातावरण बनाने के पार्टी के कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के कार्य को राष्ट्र मंदिर निर्माण का पवित्र कार्य बताया। जिलाध्यक्ष शशि पवार ने स्वागत भाषण दिया। संचालन महामंत्री प्रकाश बैस ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री कविन्द्र जैन ने किया। 

इस अवसर पर विधायक रंजना साहू, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, श्रवण मरकाम, नेहरू निषाद, अरविंदर मुंडी, श्यामा देवी साहू, चेतन हिन्दुजा, अर्चना चौबे, निर्मल बरडिया, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, हेमलता शर्मा, राजीव सिन्हा, ऋषभ देवांगन, मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर, विजय साहू, टेलेश्वर ठाकुर, नरेन्द्र रोहरा, बीथिका विश्वास, पार्वती वाधवानी, मोनिका देवांगन, कल्पना रणसिंह, चित्ररेखा निर्मलकर, श्यामा साहू, सुशीला तिवारी, अनिता यादव, रितिका यादव, खूबलाल ध्रुव, दमयंतिन साहू, महेंद्र नेताम, अवनेंद्र साहू, फत्तेलाल ध्रुव, नीलेश लुनिया, कीर्तन मीनपाल, अखिलेश सोनकर, अमन राव, विजय मोटवानी, अज्जू देशलहरे, रश्मि त्रिवेदी, नीलू डागा, विजय ठाकुर, दौलत वाधवानी, लक्की डागा, गोविंद ढिल्लन, आकाश पांडे, अविनाश दुबे, आनंद मेश्राम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज अभनपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।


feature-top