- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर
- गीदम (ब्रेकिंग) : स्कूल के टॉयलेट में मिला महिला का कंकाल, एक सप्ताह पहले से ही लग रहा मोहल्ला क्लास, फैली सनसनी
गीदम (ब्रेकिंग) : स्कूल के टॉयलेट में मिला महिला का कंकाल, एक सप्ताह पहले से ही लग रहा मोहल्ला क्लास, फैली सनसनी
19 Jan 2021
, by: Jerome Fernandez
गीदम | नगर के एक स्कूल के टॉयलेट में मंगलवार दोपहर एक महिला का कंकाल मिला| महिला का कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया| पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है|
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल का गेट भी बंद रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद वहां शव को वहां फेंका होगा या फिर वहीं लाकर मारा गया है| महिला का कंकाल करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
गीदम थानेदार ने बताया कि गीदम बस स्टैंड के पास ही बोरपदर माध्यमिक स्कूल है। इन दिनों स्कूल कैंपस में पेड़ के नीचे ही मोहल्ला क्लास चल रही है। मंगलवार दोपहर एक बच्चा स्कूल में पीछे की ओर बने टॉयलेट में गया था। वहां महिला का कंकाल पड़ा देखा तो उसने टीचर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी महिला का कंकाल है। महिला के शरीर पर पायल, सलवार और गले में नेकलेस मिला है। कोरोना संक्रमण के चलते करीब 9 माह से स्कूल बंद है| सप्ताहभर स्टाफ स्कूल आ रहा है|
एक सप्ताह पहले ही खुला स्कूल
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से ही स्कूल बंद था। एक सप्ताह पहले ही सकूल को खोला गया है। तब से सिर्फ स्टाफ ही आ रहा है। पेड़ के नीचे मोहल्ला क्लास लगाई जा रही है। इस दौरान भी किसी को टॉयलेट में शव पड़े होने का पता नहीं चल सका। छुट्टी के दौरान स्कूल का गेट भी बंद था। ऐसे में किसी के अंदर जाने की संभावना नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
