निगम ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली हेतु नोटिस दी

feature-top

रायपुर : रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त सौरभ कुमार, राजस्व विभाग की अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार के आदेशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में प्रतिदिन अभियानपूर्वक सम्पतिकर सहित निगम के सभी करों की वसूली तेजी से करने का क्रम निरन्तरता से जारी है। सभी 70 वार्डों में नगर निगम की टीमों द्वारा घर - घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित किया जा रहा है। इसकी सभी जोन कमिश्नरगण एवं समस्त जोन सहायक राजस्व अधिकारीगण प्रतिदिन निरन्तर मानिटरिंग कर रहे हैं । बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने तत्काल निगम को सम्पूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। जोन की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर सम्पतिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में निगम राजस्व विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम के करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी करने समझाईष दी जा रही है एवं जनसुविधा हेतु निगम राजस्व विभाग के पाम्पलेट बांटे जा रहे है। ताकि किसी भी करदाता नागरिक को रायपुर नगर निगम के करो की अदायगी करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। आज निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 कबीर नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी इम्पीरियल हाईट्स परिसर में अभियान पूर्वक घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली नामातरण करवाने संबंधी नोटिस करदाताओं को दी । जिन घरों में ताले लगे पाये गये वहां राजस्व अमले के कर्मचारियों ने मुख्यद्वार पर संपत्तिकर जमा करने नामातरण करवाने संबंधी नोटिस चस्पा करने कार्यवाही की। 

        आज नगर निगम के जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकगणों, सहायक राजस्व निरीक्षकगणों की उपस्थिति में नगर निगम के हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर निरन्तर क्रम में जोरदार वसूली की है। इसमें निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने आज 94 करदाताओं से 4 लाख 63 हजार 914 रूपये राजस्व वसूला है। जोन 2 की टीम ने 61 करदाताओं से 7 लाख 60 हजार 886 रूपये, जोन 3 की टीम ने 37 करदाताओं से 5 लाख 33 हजार 620 रूपये, जोन 4 की टीम ने 80 करदाताओं से 8 लाख 34 हजार 893 रूपये, जोन 5 की टीम ने 102 करदाताओं से 5 लाख 12 हजार 463 रूपये, जोन 6 की टीम ने 112 करदाताओं से 9 लाख 56 हजार 154 रूपये, जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने 48 करदाताओं से 5 लाख 63 हजार 367 रूपये, जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने 102 करदाताओं से 4 लाख 91 हजार 780 रूपये, जोन 9 की टीम ने 100 करदाताओं से 15 लाख 31 हजार 509 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 114 करदाताओं से 4 लाख 18 हजार 399 रूपये का राजस्व आज एक दिन के अभियान में वसूला। अभियान प्रतिदिन तेजी से नगर निगम के हित में सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के आदेशानुसार निरन्तरता से जारी रहेगा।


feature-top