- Home
- टॉप न्यूज़
- सड़क हादसा : कोहोरा ने ले ली 13 लोगों की जान, 18 घायल
सड़क हादसा : कोहोरा ने ले ली 13 लोगों की जान, 18 घायल
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल में कोहरे का कहर 13 लोगों की मौत का सबब बन गया। मंगलवार की देर रात जलपाईगुड़ी में कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया, जिसमे बोल्डर से लदी एक ट्रक कई गाड़ियों से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चीख पुकार मच गयी। देखते ही देखते मौके पर 13 लोगों की मौत हो गयी तो वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी इलाके का है, यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक कल देर रात कई गाड़ियों से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मायानाली से गुजर रहा था। ट्रक मयनागुड़ी की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से एक टाटा मैजिक, मारूति वैन गलत दिशा में आ रहा थी।
कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी बहुत कम हो गयी और इस कारण पहले आमने सामने से ट्रक और टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गयी और फिर ट्रक और मारूति वैन भिड़ गए। जिसकी वजह से ट्रक पर लड़े कई बोल्डर अन्य गाड़ियों पर गिर गए। जिसमे दबकर 13 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 18 लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले धुपगुड़ी अस्पताल भेजा गया। फिर उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
जलपाईगुड़ी के एएसपी डॉ. सुमंत रॉय ने हादसे की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदा ट्रक, एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही गाड़ियों से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
