किसानों के हित में हमारा धान सत्याग्रह जारी रहेगा: कौशिक

feature-top

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर हमेशा भाजपा किसानों के साथ है। किसानों के नाम पर छलावा करना हमेशा कांग्रेस का धर्म रहा है। किसानों के हितों में पूरे प्रदेश में आयोजित प्रदर्शन में सबका व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसानों को जब तक उनका हक नही मिल जाता है। हमारा किसानों को लेकर धान सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की कांग्रेस को जरा भी चिंता होती तो धान की खरीदी की तैयारी पूर्व में कर ली जाती लेकिन किसानों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है तब कांग्रेस केवल बहाने व बयानों की सहारा ले रही है। जिसे प्रदेश की जनता भलिभांति समझने लगी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक-एक दाना धान खरीदने का वादा केवल कल्पनिक बातें ही रह गई है। किसानों के अहितकारी प्रदेश की सरकार के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है? पूरे प्रदेश में नकली बीज के साथ नकली खाद को लेकर गिरोह काम कर रहा है। जिससे किसानों के पास उत्पादन पर भी असर पड़ा है और कर्ज के चलते करीब 233 किसानों एक साल में आत्महत्या की है लेकिन इन सबके बाद भी किसानों के हितकारी होने का केवल कांग्रेस स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है। किसान संगठन भी भाजपा के धरना में साथ है।


feature-top