रेहर अटेम लिंक परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति

feature-top

   रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सूरजपुर जिले की रेहर अटेम लिंग परियोजना के सर्वेक्षण के लिए एक करोड़ 42 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर दी गई है। 

    रेहर अटेम लिंक परियोजना के माध्यम से सरगुजा जिले की रेहर नदी को हसदेव नदी से जोड़ा जाना है। सूरजपुर जिल के ग्राम डेडरी के समीप रेहर बैराज निर्माणाधीन है, यहां से पानी चैनल के माध्यम से ग्राम परसापाली के समीप बिछली नाला में छोड़कर झिंक नदी से जोड़ना प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति मिलने के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य की तीन महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का काम शुरू कराए जाने का निर्णय जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर की विशेष मौजूदगी में बीते दिनों आयोजित सीआईडीसी बोर्ड की बैठक लिया गया था। तीन सिंचाई परियोजनाओं में रेहर अटेम लिंक परियोजना सहित अहिरन-खारन लिंक परियोजना एवं छपरा टोला फीडर जलाशय शामिल हैं। इन परियोजनाओं का कार्य सीआईडीसी के द्वारा किया जाएगा। 


feature-top