बाल-बाल बचे...दूल्हा बनने से पहले वरुण धवन की गाड़ी का हुआ एक्सिडेंट

feature-top

मुंबई : वरुण धवन आज दूल्हे राजा बनकर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को दुल्हनिया बनाकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को रोंगटे खड़े कर दिए। वरुण-नताशा की शादी के लिए दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शुक्रवार को ही अलीबाग पहुंच गए हैं। वहीं, वरुण धवन शनिवार दोपहर को अलीबाग पहुंचे। खबर है उनकी कार का शनिवार को उस वक्त एक्सिटेंड हो गया था, जब वो जुहू से अलीबाग जा रहे थे। गनीमत ये रही कि शादी से पहले इस दुर्घटना में वरुण धवन बाल-बाल बच गए।


feature-top