सुकमा जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

feature-top

सुकमा : कलेक्टर विनीत नन्दनवार द्वारा कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

जारी आदेश के अनुसार रामाराम मेला मंगलवार 2 मार्च, दशहरा(महानवमी) 14 अक्टूबर गुरुवार और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा, शुक्रवार 5 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।


feature-top