15 राज्यों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी की शीतलहर की चेतावनी

feature-top

 उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरे की धुंध है तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।


feature-top