अबतक करीब 16 लाख लोगों को लगा टीका

feature-top
भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत में अबतक करीब 16 लाख लोगों को टीका लग चुका है। बता दें कि भारत में सिर्फ 6 दिनों में ही 10 लाख लोगो को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है, जो अमेरिका और यूके जैसे देशों से अधिक है। 10 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में ब्रिटेन को ब्रिटेन को 18 दिन लगे, जबकि अमेरिका यहां तक पहुंचने में 10 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक 15 लाख 82 हजार 201 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
feature-top