अन्य देशों की तुलना में भारत टीकाकरण में आगे

feature-top

मंत्रालय ने बताया कि भारत में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में केवल 6 दिन लगे। यह गिनती अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को 18 दिन लगे जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 10 लाख तक पहुंचने में 10 दिन लगे। भारत में 24 जनवरी को सुबह 8 बजे तक लगभग 16 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो इस अंतराल में 1 लाख 91 हजार 609 लोगों को 3,512 सत्रों में टीका लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीकीकरण के लिए अब तक कुल 27,920 सत्र आयोजित किए जि चुके हैं।


feature-top