गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, यहां देखें सीधा प्रसारण, जानें समय..

feature-top

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों व ऑल इंडिया रेडियो पर हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जाएगा। साथ ही दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा। वहीं ऑल इंडिया रेडियो के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे राष्ट्रपति के संबोधन को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना वायरस महामारी के कारण अलग तरह से आयोजित किया जा रहा है।


feature-top