गणतंत्र दिवस पर डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के सेक्रेसा मैदान में DRM फहराएंगे तिरंगा

feature-top

रायपुर : पूरे राष्ट्र के साथ 72वाँ गणतंत्र दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का समारोह रायपुर रेल मंडल के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के सेक्रेसा मैदान में 26 जनवरी 2021 को प्रातः 8.30 बजे से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा)डा.दर्शनीता बी. अहलूवालिया , अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई सहित मंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। 

            इस अवसर 9.20 बजे मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ फहराया जायेगा। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता रेल परिवार को संबोधित भी करेंगे।


feature-top