पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रवंशी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

feature-top

      रायपुर :पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.के. चंद्रवंशी को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि यु.के. चंद्रवंशी लगभग 37 वर्षों की पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 30 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हुए।

      विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.आर. पैकरा ने चंद्रवंशी को भावभीनी विदाई दी। आयोजित समारोह में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्री यु.के. चंद्रवंशी को विदाई दी।


feature-top