एक्सप्रेस वे पर हादसा, सेना पुलिस के दाे जवानों की मौत

feature-top

 मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो पुलिया से टकरा गई। हादसे में सेना पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों अमृतसर से ग्वालियर जा रहे थे। 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के आनंद नगर (गांव मोहना) निवासी प्रदीप कुमार सरदार (37) अपनी स्कॉर्पियो से अवकाश पर घर जा रहे थे। स्कार्पियो में उनके साथ पंजाब के तरनताल जिले के गांव माडीकंबोकी निवासी गुरुबख्शीश सिंह (42) भी सवार थे। स्कॉर्पियो सुबह साढ़े छह बजे थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 74-75 के पास नोएडा से आगरा मार्ग पर अंडर पास की पुलिया से टकरा गई। दोनों के स्कॉर्पियो के अंदर फंस जाने से उन्हें कटर से खिड़की काटकर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। स्कॉर्पियो से दोनों के सेना के पहचान पत्र और आधार कार्ड के आधार पर नौहझील पुलिस ने शिनाख्त कर स्वजन को जानकारी दी। सेना के अधिकारियों को भी पुलिस ने घटना की जानकारी दी।


feature-top