रायपुर से दुर्ग तक पांच हजार करोड़ रुपये की लागत बनेगा हाइवे

feature-top

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाइवे की सौगात दी है। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दिल्ली प्रवास पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने ने छत्तीसगढ़ में 13 नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। साथ ही 4 राष्ट्रीय महामार्ग घोषित करने की अनुमति दी है। यह जानकारी शुक्रवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी किया कि हम रायपुर से विशाखापत्तनम तक 15,000 करोड़ की सड़क बना रहे हैं जिसमें 5,000 करोड़ का काम छत्तीसगढ़ में होगा। रायपुर से दुर्ग तक 5,000 करोड़ के हाईवे को मंजूरी दी है।


feature-top