- Home
- टॉप न्यूज़
- पुस्तकालय और कोचिंग संस्थान को संचालित करने आदेश जारी
पुस्तकालय और कोचिंग संस्थान को संचालित करने आदेश जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में प्रशासन ने कौशल प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय को संचालित करने की अनुमति दे दी है।
रायपुर जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कौशल प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय को संचालित करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, कोचिंग संस्थानों को यथासंभव ऑनलाइन कक्षाएं या दूरस्थ शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।
संस्थान में एक समय में बैठक क्षमता का केवल 50 प्रतिशत व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। संस्थान में प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पृथक-पृथक हों, यह सुनिश्चित करना होगा तथा प्रवेश और निकासी द्वार को छूने की आवश्यकता नहीं पड़े।
आदेश में कहा गया है कि संस्थान में पानी पीने का स्थल, हाथ धोने का स्थल, कुर्सी, मेज, कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, पाठ्य सामग्री और ऐसी सतह जो टच फ्री मोड में न हो, को समय-समय पर सेनेटाइज करना होगा।
संस्थान मे लैपटॉप, किताबों तथा पाठ्य सामग्रियों का आदान-प्रदान करने की अनुमति नहीं होगी। संस्थान में संचालित कैंटीन को यथासंभव बंद रखना होगा। वहीं संस्थान में सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा जिससे किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने पर संपर्कों का पता लगाया जा सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
