प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- खरबपतियों के लिए धड़कता है 56 इंच का सीना

feature-top
किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई थी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पीएम अपनी जुबान के पक्‍के नहीं हैं। पीएम का 56 इंच का सीना खरबपतियों के लिए धड़कता है। कहा कि इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है। किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है, किसान का ही बेटा पीएम की सुरक्षा करता है लेकिन प्रधानमंत्री किसान को नहीं पहचान रहे। वह उनका अपमान कर रहे हैं। कहा कि कोरोना में कहां थे यह खरबपति मित्र जब लोग पैदल घर जा रहे थे। कांग्रेस सरकार आएगी तो यह कृषि कानून रद होगा। आप खड़े होइए, हिम्मत बनाइये, यह अस्तित्व का आंदोलन है और हम आपके साथ हैं। प्र‍ियंका ने कृषि कानूनों को राक्षस रूप बताते हुए कहा कि यह जमाखोरी के दरवाजे खोलेंगे।
feature-top