Ind vs Eng: भारत का दूसरा विकेट गिरा, पुजारा 21 रन बनाकर आउट

feature-top

 भारत और इंग्लैंड की टीम चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 20.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे। 

पारी की शुरुआत करते हुए भारत को पहला झटका शून्य के स्कोर पर लगा। शुभमन गिल बिना खाता खोले ओली स्टोन की गेंद पर LBW होकर वापस लौटे। पहला विकेट गिरने के बाद रोहित ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को संभाला। 47 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से रोहित ने अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। 21 रन के स्कोर पर पुजारा को जैक लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया।


feature-top