रफ्तार का कहर शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कहर बन गया। इस पर शनिवार को तीन दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायलों में सात गंभीर हैं।

feature-top

रफ्तार का कहर शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कहर बन गया। इस पर शनिवार को तीन दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायलों में सात गंभीर हैं।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को कोहरा तथा रफ्तार का कहर कन्नौज, फिरोजाबाद और इटावा में देखने को मिला। कन्नौज में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जाकर भिड़ने से छह लोगों की मौत हो गई। इसी तरह इटावा में कोहरे से पांच वाहन भिड़ने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। फिरोजाबाद में कोहरे के कारण आठ वाहनों की भिड़ंत में 11 लोग घायल हैं, जिनमें सात लोगों की हालत गंभीर बनी है।


feature-top